Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सेकेंड हैंड फ़ोन खरीदते समय ध्यान में रखे कुछ बातें in hindi


 कई बार हमलोग कोई कारण से नई चम चमाती स्मार्ट फ़ोन नहीं खरीद पाते हैं या फिर कोई छोटी मोटी कामो के लिए सेकंड हैंड स्मार्टफोन ख़रीद कर काम कर  लेते है ऐसे में लोगों को जान लेना चाहिए कि कई कारणों नई स्मार्टफोन के तुलना सेकेंड हैंड स्मार्टफोन ख़रीदना थोड़ा मुश्किल होता है इसी वजह से इसके कुछ बातें कुछ प्रमुख टिप्स और ट्रिक के बारे में जानना बहुत ही जरूरी हैं।

1} स्मार्टफोन की कंडिसशन सही होना चाहिए:~
स्मार्टफोन की क्या कंडिसशन है मतलब यही की जो स्मार्टफोन खरीद रहे हैं उस स्मार्टफोन का स्क्रीन या अन्य पार्ट टूटा फुटा तो नहीं है कई बार क्या होता है की स्मार्टफोन ऊपर से देखने मे एकदम सही रहती हैं लेकिन उसके अंदर बहुत सारी दिक्कत रहती हैं जैसे कि स्पीकर , चार्जिंग पोर्ट , बैट्री बेकआप या और चीज में दिक्कत रहती हैं इसके अलावा स्मार्टफोन को अच्छे से चारो साइड ध्यान से देख लेना चाहिए।
2} स्मार्टफोन के डिस्प्ले को देखे:~
कई बार क्या होता हैं कि सेकेंड हैंड स्मार्टफोन पर डुप्लीकेट डिस्प्ले लगा कर बेच देते हैं दुकानदार जिसकी पहचान करना बहुत ही मुश्किल होती हैं स्मार्टफोन के डिस्प्ले को टच करके या कुछ टाइपिंग करके जाँच कर ले ओरिजनल डिस्प्ले काफी स्मूथ और अच्छा काम करता है जबकि लोकल डिस्प्ले में काम करते वक्त दिक्कत आती हैं ऐसे होने खरीदने से पहले उस स्मार्टफोन को किसी मैकेनिक से जाँच करवा लें और सबकुछ उस स्मार्टफोन में अच्छे से काम करती हैं तभी उसे ख़रीदे।
4} बैटरी बैकअप:~
सेकेंड हैंड फ़ोन में सबसे जरूरी बात ये है कि बेट्री अच्छे से जाँच कर लेनी चाहिए सही से काम कर रही हैं या नही क्या होता  हैं ना कि कई बार ऐसे केश सामने आए हैं कि डुप्लीकेट बेट्री लगाकर ग्रहक को स्मार्टफोन दे दिये जाते है उसमे क्या होता हैं कि कुछ दिन तक सही काम करती हैं फिर बहुत जल्दी ही खराब हो जाती है ऐसे केश में क्या होता हैं कि या तो फिर हमें पैसे लगा कर बैट्री लगाना पड़ता हैं या तो हमे सेकेंड हैंड स्मार्टफोन फेकना पर जाता हैं और सबसे जरूरी बात ये हैं कि अगर स्मार्टफोन में बैट्री ही न हो तो हमारा स्मार्टफोन एक डब्बा की तरह हो जायेगी कोई काम की नहीं रहैगी इसलिए बेट्ररी अच्छे से जाँच करके तब सेकेंड हैंड स्मार्टफोन ले।
5} कैमरा क्वालिटी:~
कैमरा क्वालिटी देखना इसलिए बेहद जरूरी है कि आज के जमाने मे कैमरा की भूमिका काफी अहम हो गयी हैं इसलिए सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने से पहले कैमरे को अच्छे से जाँच कर ले इसके लिए अनेक प्रकार के एंगल और लाइट में अलग अलग फोटो क्लिक किजये और फिर देखिए कैमरा अच्छे से काम कर रही हैं कि नही कही ब्लर या खराबी तो नही आ रही हैं।
6} नेटवर्क कनेक्शन:~
कई बार सेकेंड हैंड स्मार्ट फ़ोन में नेटवर्क को लेकर बहुत सारी दिक्कत आती हैं और आज के जमाने मे कई सारे नेटवर्क आ गए है जैसे कि 2जी , 3जी, 4जी, 5जी अगर उस स्मार्टफोन में 2जी भी काम नही करे तो फिर किस काम की स्मार्टफोन हैं वेसे तो उसमें 4जी अच्छे से काम करनी चाहिए इसे अच्छे से जांच कर ले कि अच्छे से बात हो पा रही है या नहीं या नेटवर्क अच्छे से काम मर राहज हैं कि नहीं इसलिए सेकेंड हैंड स्मार्टफोन का नेटवर्क अच्छे से जांच करके ख़रीदे।
7} स्पीकर:~
हमारे स्मार्टफोन में स्पीकर का भी बहुत अहम भूमिका होती हैं हमे अगर गाने सुनने हैं या किसी से बाते करने हो अगर अच्छे से स्पीकर काम ही ना करे तो फिर मजे नही आयगी इसलिए अलग अलग प्रकार के गाने चलाकर अच्छे से स्पीकर की जाँच कर ले कही स्पीकर फटा तो नही है कहि कॉल लगा कर अपने दोस्त या रिश्तेदार को कॉल लगाकर अच्छे से जांच कर ले।
8} फ़ोन बिल:~
अगर आप सेकेंड हैंड स्मार्ट फ़ोन खरीद रहे हैं तो सबसे जरूरी बात उस फ़ोन का बिल जरूर ले तभी तो पता चलेगी कितना पुराना स्मार्टफोन हैं या कही चोरी का गो नही हैं ऐसे में क्या होगा कि अगर चोरी की फ़ोन होगी तो चोर आप बन जाओगे इसलिए फ़ोन का बिल जरूर ले और फ़ोन के बिल के साथ साथ अन्य समान भी ले जैसे कि चार्जर हैंड्स फ्री आदि लेना ना भूले।

Post a Comment

0 Comments